वृद्धा की रिपोर्ट पर से भरण पोषण न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज

शिवपुरी। सईसपुरा में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा नथिया पत्नी मथुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथा शीला खटीक और महेश खटीक द्वारा अश£ील गालियां देते हुए मारपीट की जाती है और उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है, साथ उसकी उचित देखभाल नहीं की जाती है। वृद्धा की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 34 ताहि 4/24 अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक देखभाल एवं कल्याण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।