Press "Enter" to skip to content

नाले में डूबकर इकलौते बेटे की मौत, पिता के पीछे-पीछे घर से आया था मासूम


तमाम मन्नतों के बाद 10 साल बाद संतान सुख की हुई थी प्राप्ति

शिवपुरी। पोहरी रोड नया बस स्टेण्ड पर रहने वाला ढाई वर्षीय मासूम बाल की  सरकारी कॉलेज के नजदीक नाले में डूबने से मौत हो गई है। बताया जाता है कि पिता खुले में शौच करने चला गया और पीछे से बेटा आ गया। नाले में डूब जाने से बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पिता धर्मवीर गोस्वामी शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर से कुछ दूरी पर खुले में शौच करने चला गया था। इसी दौरान उसका ढाई साल का इकलौता बेटा मानव गोस्वामी पीछे-पीछे आ गया। रास्ते में आते वक्त बच्चा नाले में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पिता वापस लौटा तो बेटे का शव नाले में उतरा रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शादी के 10 साल बाद धर्मवीर के घर बेटे का जन्म हुआ था। तमाम मन्नतों के बाद संतान सुख प्राप्त हुआ था। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!