
करैरा।
महर्षि बाल्मीकि जयंती के पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक
एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा मंडल
अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल प्रसाद साहू, विधानसभा
संगठन मंत्री भाव सिंह नरवरिया, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय
कार्यसमिति सदस्य सुभाष जाटव एवं बाल्मीक समाज के अध्यक्ष जीतेंद्र खरे ने
महर्षि बाल्मीकि की पूजा अर्चना कर किया। बाल्मीक समिति के सदस्यों ने
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रावत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी
भारतीय महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं। धर्म-ग्रन्थ में माना जाता है कि
महर्षि बाल्मीकि जी ने संस्कृत के पहले श्लोक की रचना की थी। अन्य वक्ताओं
ने भी महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश
अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी विधानसभा के संगठन
मंत्री भाव सिंह नरवरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल साहू बाल्मीक समाज के
वरिष्ठ लोगों को शॉल श्रीफल भेंट कर किया सम्मान। इस अवसर पर बाल्मीकि समाज
के अध्यक्ष जितेंद्र खरे उपाध्यक्ष गंगाराम बाबूजी कोषा अध्यक्ष धर्मेंद्र
बाल्मीक सचिव धनीराम संगठन मंत्री हरिदास नेताजी विशिष्ट सहयोगी आकाश
नरवारे पार्षद रमेश पवार सुभाष नरवारे मनोज पवार विशाल पवार एवं बाल्मीकि
समाज के समस्त लोग मौजूद रहे।






Be First to Comment