Press "Enter" to skip to content

नरवर में होगा नगर निकाय का चुनाव, निर्वाचन की अधिसूचना जारी

शिवपुरी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 10 नगरीय निकायों में निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिसमें शिवपुरी जिले की नगर परिषद नरवर सहित नगरपालिका परिषद् अनूपपुर, नगर परिषद चुरहट जिला सीधी भैंसदेही जिला बैतूल और साँची जिला रायसेन में आम निर्वाचन होगा। नगर परिषद करनावद जिला देवास और खिलचीपुर जिला राजगढ़ में उप निर्वाचन होगा। नगर परिषद् करही पांडल्याखुर्द जिला खरगोन, सिरमोर जिला रीवा और लांजी जिला बालाघाट में अध्यक्ष को पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन होगा। इसके साथ ही नगर पालिक निगम भोपाल सहित 19 नगरीय निकायों में एक-एक पार्षद के लिए उप निर्वाचन भी होगा।

मतदान 3 अगस्त को

आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग आर. परशुराम ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने का कार्य 11 जुलाई से शुरू होगा। नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 18 जुलाई 2018 है। नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा 19 जुलाई को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 21 जुलाई है। निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 21 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से होगी। 
अध्यक्ष पद से वापस बुलाये जाने के लिए निर्वाचन की सूचना का प्रकशन और प्रतीकों का आवंटन 11 जुलाई को होगा। मतदान 3 अगस्त और मतगणना 7 अगस्त को होगी। संबंधित क्षेत्रों में आज से ही आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।
इसके साथ ही सिंगरौली जिले की 9 और बैतूल जिले की एक ग्राम पंचायत का आम निर्वाचन तथा एक जिला पंचायत सदस्य, 13 जनपद सदस्य, 108 सरपंच एवं 3889 पंच पद के लिये उप निर्वाचन का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!