Press "Enter" to skip to content

कियोस्क सेंटर की लिमिट तय होने से किसान तरसते भुगतान को

कियोस्क सेंटर की लिमिट तय होने से किसान तरसते भुगतान को 


Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle
कोलारस। कियोस्क सेंटर जिन पर पूर्व में 10 हजार रूपये का लेन देन होता था किन्तु नोट बंदी के बाद कियोस्क सेंटर से केवल 2500 रूपये का लेन-देन हो रहा है। और एक कियोस्क संचालक को केवल 50 हजार रूपये ग्राहको को उनके खाते की राशि देने के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। जिसके चलते कियोस्क सेंटरो पर भुगतान निकालने बाले लोग कियोस्क सेंटर संचालको से विवाद कर रहे है। इसके अलावा जिन किसानो के खाते कियोस्क केन्द्र पर मौजूद है। उन्हे अपनी लाखो की फसल बेचने के बाद 2500 रूपये एक दिन में मिलने के कारण लाखो का भुगतान प्राप्त करने के लिए महिने महिने चक्कर लगा कर भी भुगतान मिलने की आस के कारण किसान परेशान हो रहे है। किसानो ने 10 हजार प्रतिदिन भुगतान मिलने के चलते व्यापारियो को कियोस्क केन्द्र के खाते दे दिये थे। किन्तु 10 हजार के स्थान पर 2500 का भुगतान मिलने के कारण कियोस्क सेंटर संचालको से लेकर किसान परेशान हो रहे है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!