Press "Enter" to skip to content

यातायात प्रभारी ने ली स्कूल संचालकों की बैठक, दी यातायात नियमों की जानकारी

शिवपुरी।  स्कूली वाहनों में बच्चों के परिवहन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल संचालकों, प्राचार्यों की बैठक यातायात थाने में यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा ली। बैठक में स्कूल संचालकों, प्राचार्यों को स्कूल बसों से संबंधित निर्देशों व यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जिले के निजी विद्यालय जहां स्कूल बसों व अन्य वाहनों का संचालन किया जा रहा है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन बताई। इस दौरान नियमों से संबंधित पेम्पलेट्स का भी वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!