Press "Enter" to skip to content

कहानी सच्ची है: बकाया बिजली बिल माफी से गरीब किसान महेन्द्र, मंगल एवं सुगर सिंह है बहुत खुश

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के ग्राम जागती के मंगल सिंह, महेन्द्र सिंह और सुगर सिंह मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना संबल के तहत बकाया बिजली बिल माफी होने पर काफी खुश है। इनका कहना है कि हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि हमारे भी कभी बिजली के बिल माफ होंगे। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली बिल माफी का निर्णय लेकर गरीबों को बहुत बड़ी सौगात दी है। जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र है। 
पिछले दिनों खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम गढ़ीबरौद में आयोजित ऊर्जा विकास पर्व कार्यक्रम में हितग्राही मूलक योजना तथा मुख्यमंत्री सरल बिजली बिल स्कीम एवं बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018 के तहत 200 उपभोक्ताओं को लगभग 2 करोड़ राशि के माफी प्रमाण-पत्र प्रदाय किए थे। जिसमें मंगल सिंह, महेन्द्र और सुगर सिंह को भी बिल माफी योजना का लाभ मिला। 
मंगल सिंह का कहना है कि उसके ऊपर एक लाख 16 हजार 106 रूपए का बिजली बिल बकाया था, जिसके कारण रात-दिन उसे यह चिंता सता रही थी कि इतनी बढ़ी राशि का भुगतान कैसे करेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) के तहत गरीब किसान एवं श्रमिकों के लिए बिल माफी की योजना लाकर हमें बहुत बड़ी राहत मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र है। इसी प्रकार महेन्द्र सिंह पर एक लाख 09 हजार 374 रूपए की और सुगर सिंह पर 71 हजार 800 रूपए की बिजली बिल की बकाया राशि थी। इन दोनों का कहना है कि प्रदेश में पहली बार गरीबों एवं श्रमिकों का बिजली बिल माफ हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने गरीबों के हित में यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले से हम जैसे गरीब, किसान एवं मजदूरों को बिल माफी का लाभ मिलेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!