Press "Enter" to skip to content

कार्यकर्ता के परिश्रम से ही हम पंचायत से पार्लियामेंट तक हैं: देवेंद्र भार्गव

संगठन मंत्री व बूथ प्रभारी श्री विरथरे ने लीं पोहरी विधानसभा की  बैठक

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्य राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता से अधिक विचारवान, परिश्रमी और संघर्षशील कार्यकर्ता है। आज हमारे कार्यकर्ता की इसी विशेषता के कारण हम पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक प्रभावी है। देश में और 22 राज्यों में हमारी सरकारें है। इसलिए हमारा कार्यकर्ता आज समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके लिए उसे पार्टी के दायित्व के अलावा उस स्थान के लोगों का नेता भी बनना होगा जो उसका कार्य क्षेत्र है। साथ ही  मंडल अध्यक्ष को कहा कि बूथ स्तर पर अपेछित कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी जाए जो संगठन के विस्तार में अपनी भूमिका का निर्वहन करे
यह बात पोहरी विधानसभा के पोहरी -बैराड़ मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला संगठन मंत्री श्री देवेंद्र भार्गव ने कही। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं बूथ मैनेजमेंट प्रभारी नरेन्द्र विरथरे ने कहा कि हमें यह विचार और प्रयत्न करना है कि हमारी सत्ता के रहते हम अपने मंडल और बूथ में निवासरत समाज के सभी वर्गों के कल्याण का केन्द्र कैसे बनें ? इसके लिए अधिक कुछ नहीं करना है। आत्मीय संबंधों के आधार पर ही यह कार्य संभव होता है। 
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर हमारे जो सदस्य है उनको पार्टी के सभी 6 कार्यक्रमों में ससम्मान आमंत्रित करना, साथ ही प्रत्येक बूथ पर 25 से 30 नए सदस्य बनाकर उन्हें भी इन कार्यक्रमों में प्रमुखता से बुलाना। ऐसा करने से अपना भाजपा परिवार बड़ा आकार लेगा, तब हमें अपने कार्यकर्ताओं के बीच पारिवारिक संबंधों का विस्तार भी करना होता है। यह भावनात्मक मेलजोल ही हमारे संगठन का आधार रहा है और सदैव रहेगा। 
बैठक में राज्यमंन्त्री एवम जिला मंडल बैठकों के प्रभारीश्री राजू बाथम ने मंडल अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे प्रत्येक बूथ तक संपर्क जीवंत रखने के लिए अपने मंडल के पदाधिकारियों के बीच उनका बटवारा करें। इसी प्रकार जिला पदाधिकारियों के बीच भी मंडलों के प्रभार की व्यवस्था की जा सकती है। इससे बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश तक समन्वय की बेहतर व्यवस्था विकसित होगी तथा हम सभी अपने देश, समाज और संगठन के प्रति अपना योगदान तय कर सकेंगे। ऐसा करने से हमारी सरकारों के जनहितैषी निर्णय भी तीव्रगति से नीचे तक पहुँच सकेंगे।इस बैठक में कार्यालय मंत्री श्री देवेंद्र श्रीवास्तव,जिला मंत्री श्री पृथ्वीराज जादोन, मंडल अध्यक्ष श्री रामबाबू मंगल, श्री हरनारायण कुशवाह सहित मंडल के पदाधिकारी,ग्राम, नगर संयोजक, बूथ प्रभारी उपस्तिथ हुए।

मंडल बैठकों के लिए प्रभारी नियुक्त

शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी के संगठन के लिए सभी मंडलो में राष्ट व प्रदेश के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रमो के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन बूथ स्तर तक सुनिश्चित हो सके इसलिए प्रत्येक मंडल में 8 मई को बैठक होना तय हुआ है जिसके लिए भाजपा के मंडल प्रभारी नियुक्त किये गए है जिसमे शिवपुरी नगर सुशील रघुवंशी,खोड़ राजू बाथम, ग्रामीण ओमप्रकाश शर्मा गुरु,पोहरी  नरेन्द्र विरथरे, बैराड़ देवेंद्र श्रीवास्तव,सतनवाड़ा प्रहलाद भारती, दिनारा ओमप्रकाश खटीक,करैरा श्री रमेश खटीक,नरवर बी के गुप्ता, कोलारस सुरेंद्र शर्मा,रन्नौद श्री वीरेंद्र रघुवंशी,बदरवास श्री देवेंद्र भार्गव, पिछोर धैर्यबर्धन शर्मा, खनियाधाना जगराम यादव, बामौर लोकपाल लोधी जी को मंडल प्रभृ नियुक्त किया है जो अपने अपने मंडलो में सभी मंडल के अपेछित कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संगठन के आगमी कार्यक्रमो के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!