तिरंगे झण्डे का अपमान करने वालों पर नही हुई कोई कार्यवाही

रन्नौद
विगत माह पूर्व रन्नौद के गांधी चबूतरा और स्टेट बैंक रन्नौद के सामने
सूर्य अस्त होने के बाद भी राष्ट्रध्वज नही उतारा गया था। जिस पर आज तक कोई
कार्यवाही नही की गई है। वही कार्यवाही के नाम पर अधिकारी पल्ला झाडते नजर
आ रहे  है। एक मा बीतने के बाद भी पन्द्रह दिन हो गए है लेकिन अभी तक
कार्यवाही का नाम धरातल पर  शून्य दिखाई दे रहा हैैै। उप तहसील रन्नौद में
गांधी चबूतरे पर लटका रहा हर भारतीय की शान तिरंगा झंडा का अपमान यहां किया
गया।  यह मामले की जानकारी रन्नौद सरपंच बृजेश कुशवाह को लगी तो आनन फानन
में जल्द से किसी को भेज कर राष्ट्र ध्वज को उतारा गया इस प्रकार से तिरंगा
का अपमान किया गया था देखते ही देखते  राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक तिरंगा
का अपमानित करने  बाले व्यक्ति आज भी वेखौफ  फिर रहे है आजाद पक्छि के तरह
शासन तथा प्रशासन के अधिकारियो को मामला संज्ञान में होने के बाद भी कोई
कार्यवाही नही हुई।


संबंधित खबरें