Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत टीला के पंचगणों ने भूरा चिडार कि विरूद्घ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराकर पद से हटाने की रखी मांग

कोलारस
बीते रोज कोलारस तहसील में ग्राम पंचायत टीला के पंचगणो ने सरपंच पद पर
पदस्थ भूरा चिडार के विरूद्घ अविश्वास प्रस्ताव पारित करके एक ज्ञापन मुख्य
निर्वाचन विहित प्राधिकारी को भेजने के लिए सौंपा ज्ञापन में बताया गया है
कि वर्ष 2015 में सम्पन्न कराये गये ग्राम पंचायत चुनाव में टीला पंचायत
के वार्ड नम्बर 1 से लेकर 16 वार्ड से पंच पद पर निर्वाचन प्रक्रिया के
अंतर्गत विधिवत पंच चुने गये है ग्राम पंचायत टीला के सरपंच पद पर भूरा
चिडार पुत्र ऊधम सिंह निर्वाचित हुये थे। उक्त सरपंच द्वारा अपने कर्तव्य
निर्वाहन में घोर लापरवाही एवं मनमानी पूर्वक ढंग से कार्य कर रहा है।
जिसके चलते ग्राम के लेाग परेशान है उक्त सरपंच द्वारा अपनी सरपंची कोलारस
नगर के एक प्रभावशील व्यक्ति को ठेके पर दी हुई है। और दबंग द्वारा पूरा
कार्य अपनी मर्जी से कराया जाता है। पंचलोग जब उससे किसी काम के बारे में
बात करते है तो वह झगडा करने को उतारू हो जाता है। ग्राम पंचायत टीला में
एनआरजी के कार्य सरपंच सहित वह प्रभावशाली व्यक्ति की मिली भगत कर गुणवत्ता
की अंदेखी से किये जा रहे है। कार्य मजदूरो से न कराते हुये मशाीनो द्वारा
कराये जा रहे है ग्राम पंचायत टीला में ग्राम सभा की बैठक तक नही ली जाती
है। यदि बैठक होती तो पंचो को बुलाया जाता साथ ही सरपंच से लेकर अन्य
व्यक्तियो द्वारा सचिव के साथ मिलकर कागजो में बैठक कर ली जाती है ग्राम
पंचायत टीला में कोई भी कार्य जनहित में नही हुआ है। जिसके चलते ग्राम
बासियो का एवं सभी पंचो का विश्वास टुट चुका है इस लिए उक्त सरपंच अपने पद
पर कार्य करने के योग्य नही है बीते रो सभी पंचो ने मिल कर एक ज्ञापन सौंपा
जिसमें सरपंच को पद से प्रथक किये जाने की मांग की गई है। मांग करने बालो
में मंगल सिंह रावत, राजकुमारी खंगार, पुरूषोत्तम ओझा, वीरू आदिवासी,
सुशीला जाटव, सतीश जाटव, सिरनाम रावत, रामवती यादव, मनदीप कौर, सिया बाई
आदिवासी, रघुवीर गोस्वामी, सुशीला बाई राजपूत, पुष्पा बाई चिडार, राजकुमार
जाटव, नीलम रावत, अजीत सिंह ठाकुर शामिल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!