Press "Enter" to skip to content

पतारा के पास झाडियों में पड़ा मिला आठ माह का शिशु

शिशु स्वास्थ्य है और चाइल्ड लाइन को सौंपा गया
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना अंतर्गत पतारा गांव के पास झाड़ियों में शुक्रवार की सुबह एक आठ माह का शिशु लावारिश हाल में मिला है। यहां पर एक आदिवासी महिला को यह शिशु झाड़ियों में कपड़े में लिपटा हुआ मिला। शिशु की आवाज सुनकर आदिवासी महिला जब झाड़ियों में पहुंची तो शिशु कपड़ों में लिपटा पड़ा था। महिला ने इस बात की सूचना गांव के ग्रामीणों को दी और इसके बाद डायल 100 को पूरी सूचना दी गई। लावारिश हाल में मिले शिशु को लेकर पतारा गांव के लोगों ने पहले अपने गांव में ही इस बात की तस्दीक की कि कहीं यह शिशु उनके ही गांव की किसी महिला का तो नहीं लेकिन यह शिशु उनके गांव का नहीं निकला। इसके बाद पुलिस ने डायल 100  के माध्यम से इस लावारिश मिले शिशु को जिला चिकित्सालय में भिजवाया और यहां इसका परीक्षण करने के बाद चाइल्ड लाइन को इस शिशु को सौंपा गया है। बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि लावारिश हाल में मिले इस शिशु के बारे में पतारा व इसके आसपास सूचना दी गई है और शिशु को फीवर आया था जिसे डॉक्टर को दिखाने के बाद इसे दवा दी गई। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस शिशु को लेकर इसका कोई परिजन दावा करता है तो बाल कल्याण समिति से संपर्क किया जा सकता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!