Press "Enter" to skip to content

तीन मोटरसाइकिलों को चोरों ने बनाया निशाना

शिवपुरी। मोटरसाइकिल चोरी का सिलसिला जिले में लगातार बढ़ रहा है और प्रतिदिन चोर किसी न किसी जगह मोटरसाइकिल को निशाना बना ही लेते हैं। अब चोरों ने तीन मोटरसाइकिलों को चुरा लिया। फरियादियों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैधारी सालौदा रोड तिराहा हरिनिवास खेड़ा के पास से चोर एक बाइक को चुराकर ले गए। बाइक मालिक कमल सिंह पुत्र पदमसिंह यादव निवासी जाखनोद ने बताया कि वह किसी काम जा रहा था उसने अपनी बाइक को बैधार सालौदा रोड तिराहा पर खड़ी की और काम से चला गया जब वह लौटकर आया तो बाइक गायब थी। जिस पर उसने बाइक को आसपास खोजा लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पोहरी थाना क्षेत्र में ही मुंशी पुत्र प्रीतम सिंह धाकड़ उम्र 33 वर्ष निवासी कमलाखेड़ी की मोटरसाइकिल को विगत दिवस बैहटा स्कूल ग्राम बैहटा से चोरी कर ले गया। मुंशी ने टरसाइकिल की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। तीसरी मोटरसाइकिल करैरा में स्थित कोमल वाटिका के सामने से चोरी हुई। चोर भास्कर पुत्र स्व. नरेश कुमार माझी उम्र 18 वर्ष निवासी करैरा की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएल 5322 को चोरी कर ले गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!