Press "Enter" to skip to content

गुण्डागिर्दी करने किराए की बुलेरों ले गए ड्रायवर ने मना किया तो फोड़ डाले कांच

Image result for बुलेरों

करैरा।
जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टकटकी में गुण्डागिर्दी करने किराए
की बुलेरों करके ले गए आरोपी ने क्राईम करने के बाद गाड़ी में नहीं बैठने
से नाराज युवक ने बुलेरों में पत्थर मार दिए। जिससे बुलेरों के कांच
चकनाचूर हो गए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना में
ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज गोलू लोधी निवासी सिरसौद चौराहे का विवाद टकटकी
गांव में किसी से हो गया था। जिस पर गोलू ने सिरसौद चौराहे से ही आशीष
पुत्र रमेश रघुवंशी की बुलेरों कार का किराए पर लिया और अपने साथियों के
साथ टकटकी गांव में जा पहुंचा। इस विवाद के बारे में आरोपी ने कार के मालिक
को नहीं बताया।  
टकटकी गांव में पहुंचकर गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ
हाथापाई की और भागने लगे। तभी बुलेरों के ड्रायवर ने अपराधकर भागने से
इंकार कर दिया तो आरोपी गोलू को गुस्सा आ गया और उसने पत्थर उठाकर बुलेरो
में मार दिए। जिससे बुलेरों के कांच चकनाचूर हो गए। 
इस बात की शिकायत गांडी के मालिक आशीस पुत्र रमेश रघुवंशी उम्र 28 वर्ष ने
पुलिस थाना करैरा में की। जहां पुलिस ने आरोपी गोलू लोधी के खिलाफ धारा
336, 323, 427 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!