जगतपुर मुक्तिधाम का आज होगा सीमांकन

कोलारस। जगतपुर राई रोड पर स्थित मुक्ति धाम का सीमांकन आज होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिसका सीमांकन वार्ड बासी एवं पार्षदो के समक्ष सीमांकन का कार्य संपन्न किया जायेगा। जिसके बाद उक्त भूमि पर वॉर्डी का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताविक मंगलवार जन सुनवाई के दौरान हरीराम कोली एडवोकेट एवं वार्ड क्रमांक पार्षद एक राजकुमार भार्गव एवं वार्ड क्रमां 1,2,3,11 के निवासी शिकायत लेकर प्रस्तुत हुये। जिन्होने मुक्ति धाम की भूमि पर अतिक्रमण होने की बात उल्लेखित की एवं वॉर्डी बॉल न होने के कारण मुक्तिधाम की भूमि पर लोग कब्जा करने पर उतारू हो गये है। करीब 5 हजार जनसंख्या के वार्डबासी मुकितधाम को संकट में देखते हुये। परेशानी में आ गये है जिसके चलते उन्होने जनसुनवाई में अपनी बात प्रस्तुत की है। जिस पर प्रशासन के नुमाईंदे सीमांकन करने मुक्तिधाम स्थल पर पहुंचेगे। मुक्तिधाम की भूमि को मुकत कराई जायेगी। वार्ड बासीयो ने वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद राजू भार्गव एवं नगर परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे से वॉर्डी बोल एवं टीनसेट कराये
जाने की मांग की हैै।






Be First to Comment