कोलारस।जीत के बाद आभार कोलारस के नवनिर्वाचित विधायक जनता के बीच पहुंचे और जनता को विकास का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र में विकास का भरोषा दिलाया। इसके साथ ही कई जगह मंचो से विधायक का छलकता दर्द भी मंच से सुनने को मिला। जिसमें विधायक ने नाम लिये बगैर अपनी ही पार्टी के कई लोगो को आड़े हाथो लिया इसके साथ ही अपने राजनैतिक विरोधियो पर भी तंज कसे और कहा की कुछ लोगो ने मेरे साथ विश्वासघात किया कुछ बहुत बड़े दिग्गजो का भी सामना करना पड़ा अब हम इन सब बातो को भूलकर विकास की बात करें। और जनता से रघुवंशी ने कहा की विरोधियो ने अपना काम किया हमने आना काम किया है। राजनीती में जनज न की आवाज ने इस जीत की ओर पहुंचा।
फिर दोहराई क्षत्रको से क्षेत्र को आजादी की बात, सिंधिया सहित दिग्ग्जो पर कसे तंज
आभाार सभा के दौरान भाजपा विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी ने एक बार फिर अपने सबसे बड़े विरोधियो और लोकसभा के लोगो की बात करते हुए की जुबानी हमला करते हुए बात को दोहराते हुए कहा की यह मेरी जीत नही हैं यह दिल्ली से लेकर, ग्वालियर, शिवपुरी तक बैठे दिग्गज विरोधियो की हार है। मेरी जीत के साथ ही जनता ने यह आभान किया है की इन क्षत्रको के चंगुल से मेरा क्षेत्र आजाद हो जाए। गुना, शिवपुरी लोकसभा के लोग जान चुके है की उनका हित किस चीज में है। बहुत गुमराह किया गया इस क्षेत्र की जनता को इसक साथ ही वीरेन्द्र रघुवंशी ने कहा की। पूरे प्रदेश से फोन आये की वीरेन्द्र जी आप महेन्द्र यादव से चुनाव नही जीते आप ज्योतिरादित्य सिंधिया से चुनाव जीते है। इससे पहले चुनाव के दौरान पुरानी मंडी प्रागण में वीरेन्द्र रघुवंशी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिती में गुना आशोकनगर, शिवपुरी लोकसभा के नेताओ पर तंज कस्ते हुए राजनीती के क्षत्रको से आजादी की बात कही थी






Be First to Comment