Press "Enter" to skip to content

ज्योतिरादित्य की पत्नि को शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं कांग्रेसी

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी मांग
शिवपुरी विधानसभा सीट से पिछले कई सालों से कांग्रेस का विधायक नहीं 
शिवपुरी। शिवपुरी के कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवपुरी सीट से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को मैदान में उतारा जाए। यह मांग शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के शहर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उठी है यहां पर कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह मांग उठाई कि शिवपुरी विधानसभा सीट से पिछले 20 साल से कांग्रेस पार्टी का विधायक नहीं है और इस सीट पर भाजपा को हराना है तो सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को मैदान में उतारा जाए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेडिया ने कहा कि 20 वर्षो से शिवपुरी में कांग्रेस विधायक नहीं हैं। कार्यकर्ताओं की मांग यह है कि विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को बनाया जाए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में जब यह मांग उठी थी उस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, ग्वालियर ग्रामीण के अध्यक्ष, मोहन सिंह राठौर, अभिताभ हरसी सहित एक दर्जन से ज्यादा वरिष्ठ पार्टी नेता मंच पर थे और इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने इस पर सहमति जताई। 

इसी साल वोटर लिस्ट में बढ़ा है प्रियदर्शनी राजे का नाम 

शिवपुरी विधानसभा सीट पर इसी साल नई वोटर लिस्ट में बतौर मतदाता के रूप में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया का नाम बढ़ा है। उनका नाम सिंधिया घराने की छत्रियों पर स्थित बॉम्बे कोठी वाले निवास पर बढ़ा है। इस साल अचानक वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप में प्रियदर्शनी राजे का नाम एकाएक बढ़ने के बाद यह बात चर्चा में है कि वह यहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वैसे वह पहले ग्वालियर से मतदाता थीं लेकिन इस साल उनका नाम शिवपुरी में बढ़ा है। 

तो फिर यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ेंगी!

जिस तरह से कांग्रेसी शिवपुरी विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर प्रियदर्शनी राजे की मांग कर रहे थे तो यहां से भाजपा की विधायक और प्रदेश में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का क्या होगा। कारण यह है कि शिवपुरी से वर्तमान में भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया विधायक हैं और वह यहां पर तीन बार विधायक निर्वाचित हो चुकी हैं। वैसे सिंधिया परिवार में कोई भी सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ता है ऐसे में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया चुनाव मैदान में आती हैं तो फिर यशोधरा राजे सिंधिया का क्या होगा। यह सवाल राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!