Press "Enter" to skip to content

हथियार रखकर घूम रहे युवक पकड़े

Image result for 12 बोर की बंदूक व 315 बोर का कट्टाकरैरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम वैगनआर व बोलेरो कार में अवैध
हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों से
अवैध 12 बोर की बंदूक व 315 बोर का कट्टा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों
आरोपियों के मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बल्लू पुत्र कमल सिंह लोधी 24 वर्ष निवासी जुझाई
हाईवे रोड पर अपनी वैगनआर कार में अवैध रूप से एक 315 बोर का कट्टा लिए घूम
रहा था। वहीं सुरेंद्र पुत्र शिवदयाल दुबे 30 वर्ष निवासी मड़गवा मछावली
तिराहा हाईवे रोड पर 12 बोर बंदूक मय जिंदा 3 राउंड के बोलेरो कार में
अपराध की नीयत से लेकर घूमता मिला। दोनों आरोपियों ने भागने की कोशिश की
लेकिन दबोच लिए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!