करैरा।
तहसील के ग्राम छितरी में संचालित राइस मिल स्थानीय एक सैकड़ा ग्रामीणों
को रोजगार दे रही है। जिसके चालू होने से न सिर्फ स्थानीय बेरोजगार
ग्रामीणों का पलायन रुका है बल्कि जिले की सभी पीडीएस दुकानों को भी फायदा
हुआ है। मिल के संचालक लखन सिंह वैश्य के मुताबिक इस मिल में तैयार हुआ
चावल जिले की सभी पीडीएस दुकानों में भेजा जाता है। इसके अलावा आसपास के
अन्य जिलों में भी भेजा जाता है। मंैने इस मिल की शुरूआत एसबीआई से लोन
लेकर की थी जिसका विधि विधान पूर्वक उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह
तोमर ने 1 फरवरी 2017 को किया था। मिल के प्रारंभ होने से करैरा अनुविभाग
क्षेत्र के ग्राम छितरी सहित झंडा, करई, रमगढ़ा, खड़ीचा, नरौआ, ग्वालिया के
ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिला है। मिल में काम करने वाले ग्रामीणों ने
बताया कि मिल में काम करने पर उन्हें अच्छे पैसे मिलते हैं जिससे उनकी
जीवनचर्या में भी काफी सुधार आया है।

Be First to Comment