
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन पर दो दिन पहले इंदौर के एक यात्री का बैग चुराने वाले दो आरोपी जीआरपी पुलिस ने मंगलवार की शाम को दबोच लिए हैं। टीआई संजय इक्का ने बताया कि बीते रोज इंदौर का यात्री दर्शन जाट जब रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय के सामने रेल का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान उसका बैग चोरी चला गया। जानकारी देने पर पड़ताल शुरू की तो स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए जो बैग ले जा रहे थे। इन्हें तलाशा गया तो बस स्टेंड से आरोपित नीरज परिहार और बसंत परिहार को पकड़ लिया गया। इनके पास से बैग और 2 हजार रुपए नगद बरामद कर लिए गए हैं।






Be First to Comment