Press "Enter" to skip to content

आबकारी पुलिस ने की होटल, लॉजों, ढाबों पर सघन चैकिंग, सात प्रकरण किए दर्ज

शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा संग्रहण ,भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत आज शिवपुरी शहर के नये बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास तथा शहर के  होटलों, लॉजों, ढाबों में सघन तालाशी हेतु जिले में सयुंक्त अभियान चलाकर दबिश दी गयी। उक्त संयुक्त कार्यवाही में मदिरापान करने वालों पर विधि सम्मत कड़ी कार्यवाही कर कुल 7 आपराधिक प्रकरण कायम किये गए। संयुक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, पिछोर वृत्त प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर, करैरा वृत्त प्रभारी अशोक शर्मा एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!