
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोचोनी में रहने वाले सुखदेव पुत्र ग्याप्रसाद लोधी उम्र 31 वर्ष ने गुरूवार की रात्रि में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पहले कि परिजन सुखदेव को इलाज हेतु ले जा पाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सुखदेव ने किन कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।










Be First to Comment