Press "Enter" to skip to content

अग्रवाल समाज द्वारा शीतल प्याऊ का शुभारंभ

शिवपुरी । शहर की शंकर कॉलोनी स्थित मामा टावर के पास एक शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य हैं। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों को शीतल जल का पीने के लिए उपलब्ध रहेगा। प्याऊ का शुभारंभ श्री गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नरेश गुप्ता, अजीत अग्रवाल, गौरव सिंघल, श्याम गुप्ता, राजीव जैन, अनुप गोयल, आदेश गुप्ता, सोनू गोयल, अमित बिंदल, कमल गुप्ता, गणेश गुप्ता, विवेक जैन, पदम जैन, संजय जैन, सहित काफी संख्या में अग्रवाल समाज के नागरिक उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!