Press "Enter" to skip to content

विद्युत चोरी के मामलों में वर्षों से फरार आठ वारंटियों को पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 08 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
थाना कोतवाली के द्वारा मुखबिर सूचना पर 2 स्थाई वारण्टियों को पुलिस टीम द्वारा  दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
1. राजेन्द्र उर्फ इंदरसिंह पुत्र हरभजन उर्फ बदनसिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम करसैना थाना कोतवाली, जो पिछले 06 साल से 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था ,जिसे पुलिस टीम द्वारा मोहना से दबोचा गया।
2. मदन पुत्र भीकाराम प्रजापति निवासी कमलागंज शिवपुरी जो कि पिछले 03 साल से 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था ,जिसे पुलिस टीम द्वारा कमलागंज से दबोचा गया।

थाना बैराड़ के द्वारा 2 स्थाई वारण्टीयों को दबोचा
थाना बैराड़ के द्वारा मुखबिर सूचना पर 02 स्थाई वारण्टियों को दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
1. नन्दकिशोर पुत्र रामदयाल कुशवाह निवासी ग्राम गुरीचा थाना गोवर्धन जो पिछले 06 साल से 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था ,जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम ककरई से दबोचा गया।
2. मुकेश पुत्र हरीराम धाकड़ निवासी रामपुर थाना बैराड़ जो कि पिछले 06 साल से 135 विद्युत अधिनियम के तहत फरार चल रहा था जिसे ग्राम रामपुर से दबोचा गया ।

थाना सिरसौद के द्वारा 2 स्थाई वारण्टीयों को दबोचा
थाना सिरसौद के द्वारा मुखबिर सूचना पर 02 स्थाई वारण्टियों को पुलिस टीम द्वारा दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
1. पंखी धकड़ पुत्र अन्ता धाकड़ उम्र 65 साल निवसी विलूपुरा थाना सिरसौद जो पिछले 05 साल से 135 विद्युत अधिनियम के प्रकरण के तहत फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम विलूपुरा से दबोचा गया।
2. रामस्वरूप पुत्र श्री परसारी धाकड़ उम्र 47 साल निवासी बीलारा थाना सिरसौद जो कि पिछले 05 साल से 135 विद्युत अधिनियम के प्रकरण के तहत फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा ग्राम बीलारा से दबोचा गया।

थाना करैरा के द्वारा 1 स्थाई वारण्टी को दबोचा
थाना अमोला के द्वारा मुखबिर सूचना पर 01 स्थाई वारण्टी बंटी उर्फ संतोष पुत्र घंसू पाल निवासी रेती मोहल्ला पेट्रोल पम्प के पास किलागेट नरवर हाल मुकाम ग्राम इंदौरा थाना करैरा जो पिछले 06 साल से मारपीट के प्रकरण के तहत फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा मंगला माता तिराहा से दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
  
थाना सुभाषपुरा के द्वारा पिछले 16 साल से फरार स्थाई वारण्टी को दबोचा
थाना सुभाषपुरा के द्वारा मुखबिर सूचना पर 01 स्थाई वारण्टी शंकर सिंह पुत्र मथुरा सिंह यादव निवासी अमरगड़ जिला फरीदाबाद हरियाणा जो पिछले 16 साल से एक्सीडेण्ट के प्रकरण के तहत फरार चल रहा था। जिसे पुलिस टीम द्वारा हरी होटल ए.बी.रोड़ सुभाषपुरा से दबोचकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!