Press "Enter" to skip to content

अंत्योदय मेले में प्रभारी मंत्री के विलम्ब से आने से लोटे सैंकडों ग्रामीण

कोलारस
कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर गुरूवार की सुबह 10 बजे अंत्योदय मेले का
आयोजन रखा गया था। जिसमें कोलारस तहसील क्षेत्र से 50 किलो मीटर से भी अधिक
दूर से ग्रामीण शासन की योजनाओ का लाभ लेने के लिए किराये के बाहनो से
सुबह 8 बजे से घर से निकले थे किन्तु कार्यक्रम में विभिन्न विभागो के
स्टालो पर अधिकारी कर्मचारियो का आगमन 11 बजे के उपरान्त हुआ तथा प्रभारी
मंत्री कई कारणो से कोलारस में दोपहर 3.30 के बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
जिसमें करीब 30 मिनिट तक स्वागत के उपरान्त नेताओ के भाषण सुन सुन कर
ग्रामीण लोग ऊग चुके थे। लोग जिन योजनाओ का लाभ लेने के लिए दूर दूर से आये
हुये थे उन्हे लाभ क्या हुआ यह तो वह ही ठीक से बता पायेगे। किन्तु भूंख
प्यास एवं आग उगलती गर्मी के बीच ५० किलो मीटर दूर से आये ग्रामीण मजदूर
एवं किसान के अलावा आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ताएं कार्यक्रम के बीच में ही
रवाना हो गई। भाषण बाजी के बाद जब लोगो को शासन की योजनाओ के तहत जिन
सामाग्रीयो का वितरण होना था उसमें चन्द लोग ही नजर आये शेष लोग शाम होने
के कारण दिन भर धूप, प्यास, भूख से पीडित होकर मंत्री जी का इंतजार करते
हुये रवाना हो गये।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!