
शिवपुरी। देश के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हर घर को सहज रूप से बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना – सौभाग्य प्रारंभ की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र निवासरत व्यक्तियों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम स्वराज अभियान के तहत 28 अप्रैल को सौभाग्य दिवस के रूप में मनया गया। आयोजित कार्यक्रम में बिजली विभाग द्वारा योजना के तहत पूर्ण रूप से जिन ग्रामों में नि:शुल्क बिजली कनेक्शनों का प्रदाय किया गया है, उन ग्रामों के लाभान्वित हितग्राहियों को मुख्य अतिथि विधायक प्रहलाद भारती एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री दर्जा, राजू बाथम ने एक एलईडी वल्ब एवं प्रमाण-पत्र प्रदाय किए। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ उपाध्यक्ष म.प्र. राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री दजा, राजू बाथम, महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, उपमहाप्रबंधक राहुल साहू, अंकुर गुप्ता, अनरथ रावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक संदीप पांडेय ने किया।






Be First to Comment