Press "Enter" to skip to content

सिंध सिंचाई परियोजना के कमांड क्षेत्र विकास कार्य मूल्यांकन में प्रभावी पाए गए

शिवपुरी। सिंध परियोजना के कमांड क्षेत्र नरवर, करैरा, दतिया, ग्वालियर के थर्ड पार्टी निरीक्षण और मूल्यांकन के लिए वाल्मी भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी श्री चांचौदिया ने मुख्य अभियंता राजघाट एन.पी.कोरी के साथ मूल्यांकन के संबंध में राजघाट रेस्ट हाउस दतिया में बैठक ली। परियोजना प्रशासक श्री त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री श्री रतमेले, श्री परस्ते, श्री बाथम सभी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी और उपयंत्री बैठक में उपस्थित थे। श्री चांचौदिया ने बताया कि सिंध परियोजना के कमांड क्षेत्र 92000 हेक्टर में से 65000 हेक्टर क्षेत्र में कमांड क्षेत्र विकास कार्य संपादित होने पर भारत सरकार द्वारा थर्ड पार्टी मूल्यांकन द्वारा कार्यों के प्रभाव का मूल्यांकन कराया जा रहा है, मूल्यांकन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश उन्होंने बैठक में दिए और परियोजना कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक उपरांत सिंध परियोजना के कमांड क्षेत्र के निरीक्षण और मूल्यांकन के लिए वाल्मी भोपाल के वरिष्ठ अधिकारी श्री चांचौदिया ने नरवर की  सुनारी जल उपभोक्ता संस्था के कार्यों का भी निरीक्षण किया एवं सुनारी संस्था द्वारा कराए गए अच्छे कार्यों पर अनुविभागीय अधिकारी अवधेश सक्सेना उपयंत्री, ए.के.शर्मा और अध्यक्ष सरमन सिंह रावत के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की। निरीक्षण के समय परियोजना प्रशासक श्री त्रिपाठी, कार्यपालन यंत्री श्री रतमेले और श्री परस्ते भी साथ मे थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!