
करैरा। एसडीएम सीबी
प्रसाद ने करैरा भितरवार, नरवर, मार्ग पर चल रहे वाहनों जैसे बस, टेम्पू
आदि के वाहन चालकों से अपील की है कि तेज गति से एवम ओवरलोड वाहनों का
संचालन बिल्कुल न करे।
प्राय: देखने मे आ रहा है कि इस मार्ग पर
दुर्घटनाये जब भी होती है तब ओवरलोड होने या तेज गति से वाहन चलाने में
होती है। उल्लेखनीय है कि करैरा भितरवार मार्ग अभी एकल मार्ग होकर डबल
मार्ग निर्माणाधीन है। इसलिए इस मार्ग पर वाहन चालक धीमी गति में वाहन
चलाये। इस मार्ग पर तिपहिया वाहन भी ओवरलोड व सावरिया लटका कर चलते है,
उनसे भी एसडीएम श्री प्रसाद ने अपील की है कि ओवरलोड वाहनो का संचालन न
करे। एसडीएम ने अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया कि
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसे वाहनों पर सख्त कार्यवाई कर वाहन जप्ती की
कार्यवाई करे।






Be First to Comment