Press "Enter" to skip to content

घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांधी पेट्रोल पम्प के सामने कृष्णपुरम कॉलोनी में खड़े एक ट्रेक्टर को बीती 3-4 जून की दरम्यानी रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया जिसकी जानकारी कल सुबह ट्रेक्टर मालिक को लगी तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस ने ट्रेक्टर चोर को गिरफ्तार ट्रेक्टर बरामद कर लिया है, लेकिन पुलिस ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है। जितेन्द्र पुत्र महेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी तुलसीनगर का ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 5500 कृष्णपुरम कॉलोनी में रखा हुआ था जिसे कोई अज्ञात चोर 3-4 जून की रात में चुरा ले गया। कल सुबह जब श्री शर्मा जागे तो उन्हें ट्रेक्टर मौके गायब मिला जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन ट्रेक्टर का कोई पता नहीं लगा तो उन्होंने पुलिस की शरण ली और मामला दर्ज करा दिया।  

बाइक चोर पकड़ा

विगत 12 जून को पोलो ग्राउण्ड के गेट नंबर 2 से चोरी गई रामेश्वर गुप्ता की बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएच 4288 को पुलिस ने कल झांसी तिराहे से बरामद कर बाइक चोर केवल पुत्र धनीराम धाकड़ निवासी फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त चोर ने बाइक चुराने के बाद बाइक को घर में रख लिया था और कल शाम को वह बाइक से झांसी तिराहे पर आया था जहां बाइक मालिक ने बाइक को पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!