
शिवपुरी। रविवार शाम के समय हुए अचानक फाल्ट के बाद फिजीकल क्षेत्र की बिजली फिर लौटकर ही नहीं आई। फिजीकल क्षेत्र अंतर्गत आने वाली वाली संजय कॉलोनी, काली माता मंदिर, पानी की टंकी सहित अन्य क्षेत्रों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। बिजली न केवल रातभर बल्कि दोपहर तक बंद रही। बताया जा रहा है बिजली विभाग के कर्मचारियों को काफी मशक्कत के बाद विद्युत फाल्ट मिला तब कहीं दोपहर तक लाइट आ सकी। क्षेत्रवासियों की मानें तो अभी भी बिजली का सही वोल्टेज नहीं आ रहा है। बिजली न आने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होते रहे, क्योंकि बिजली के अभाव में बोर नही चल सके।







Be First to Comment