शौच के लिए नदी में गई किशोरी के साथ मूलचंद ने किया दुष्कर्म

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना के ग्राम हनुमान खेड़ा में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी विगत 28 अगस्त की शाम शौच के लिए नदी में गई हुई थी। तभी वहां हर्षपुरा का रहने वाला मूलचंद बाढई आ गया और किशोरी को अकेला देखकर पकड़ लिया और उसके साथ जबर्दस्ती बलात्कार कर दिया। घटना के बाद किशोरी ने घर अपने अपने माता-पिता को पूरी जानकारी दी। किशोरी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना की देरी से रिपोर्ट दर्ज कराने का कारण बताते हुए किशोरी ने कहा कि उसका दाऊ तीर्थयात्रा के लिए गया हुआ था इसलिए दादी ने ताऊ के आने की बात कही। कल जब ताऊ घर लौटकर आए तो रिपोर्ट दर्ज कराई।