शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में स्थित पल्स फार्म के पास बीती रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में बैठे जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाते समय साले ने दम तोड़ दिया। जबकि जीजा जिंदगी और मौत के बीच अभी भी संघर्ष कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल रात्रि करीब 11 बजे बल्लू गोस्वामी निवासी डबरा ने शिवपुरी से अपने साले संजय पुत्र शंकर गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी बैरजा थाना बैेराड़ को अपनी कार क्रमांक डीएल 2 सीटी 6786 में बैठाकर अपनी ससुराल बैरजा आ रहा था। जैसे ही कार पल्स फार्म के पास पहुंची उसी समय कार चला रहे बल्ल्ूा गोस्वामी का कार से संतुलन खो गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बबूल के पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बल्लू और उसका साला संजय गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने तत्पर्यता के साथ शिवपुरी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन संजय के जहां गंभीर चोटे आने के कारण वह ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सका और अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
कार दुर्घटनाग्रस्त, साले की मौत, जीजा घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सिंधिया के सख्त रुख के बाद मड़ीखेड़ा में बड़ा बदलाव! 9 साल से पदस्थ एई सचिन चौहान का तबादला / Shivpuri News
- पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News
- 10 हजार की रिश्वत नहीं दी तो विधवा की जमीन दूसरे के नाम! शिवपुरी में नामांतरण घोटाले का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग / Shivpuri News
- 22 साल पुरानी इंदिरा आवास की कुटीर पर नया विवाद, पट्टा रद्द करने और जेल भेजे गए युवक की जांच की उठी मांग / Shivpuri News
- वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment