Press "Enter" to skip to content

सुबह से ही सड़क पर सज जाती है फल मंडी, जिम्मेदार मौन

कभी भी घटित हो सकती है गंभीर दुर्घटना

शिवपुरी। कोर्ट रोड़ पर सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बीच सड़क पर फल मंडी सजती है। फल मंडी के कारण यहां हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है और लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर दुकानदार लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाता है। नगरपालिका और यातायात विभाग इस जनसमस्या के प्रति लापरवाह बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड़ पर वर्षों से बीच सड़क पर फल मंडी लग रही है। यहां सड़क पर फलों की टोकरी रखकर बोली लगाई जाती है। इस दौरान आधी से अधिक सड़क फल विक्रेताओं द्वारा घेर ली जाती है। शेष आधी सड़क पर ठेले पर फल आदि सामान बेचने वालों का कब्जा हो जाता है। इस सड़क पर सुबह-सुबह स्कूल बसें गुजरती हैं। पानी के टैंकर भी इसी सड़क से गुजरते हैें। इस कारण पैदल निकलने को भी लोगों को जगह नहीं रहती है। अक्सर यहां सुबह-सुबह जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए न तो नगरपालिका और न ही यातायात विभाग सामने आता है। जिससे अतिक्रामकों के हौंसले बुलंद बने हुए हैं।

शिफ्ट नहीं हो पा रही है फल मंडी

कोर्ट रोड़ पर फल मंडी वर्षों से लग रही है और यह कहकर बचा जाता है कि फल मंडी न होने से सड़क पर मंडी लगाई जा रही है। परंतु फल मंडी के लिए स्थान आवंटित हो गया है और बताया जाता है कि हवाई पट्टी के सामने फल मंडी बन भी चुकी है, लेकिन उसके बाद भी प्रशासन फल मंडी को वहां शिफ्ट करने में रूचि नहीं ले रहा है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!