अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मप्र में संगठन प्रमुख 9 बार के सांसद कमलनाथ को बनाया है। जबकि 2018 के विधानसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव अभियान समिति का चैयरमैन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को नियुक्त किया है। कांग्रेस ने अभी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है। सूत्र बताते है कि परर्फोमेंस के आधार पर चुनाव के दो-तीन माह पहले कांग्रेस द्वारा पंजाब की तर्ज पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जा सकता है। इस दौड़ में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों बने हुए है।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी ने सभी वरिष्ठ नेताओं से सलाह मशबिरा कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कमलनाथ की नियुक्ति की है। वहीं चुनाव अभियान समिति का चैयरमैन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया गया है। इस नाते बताया जाता है कि उनके सबसे अधिक रोड़ शो और सभाएं होंगी। इसका अर्थ यह है कि प्रदेश में कांग्रेस ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। श्री सिंधिया के जनता में प्रभाव के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के चेहरे का विकल्प अभी खुला हुआ है और इस रेस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों शामिल हैं। कांग्रेस ने पंजाब में चुनाव के दो माह पहले अमरिंदर सिंह को मुख्यमंंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया था।






Be First to Comment