Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में शीघ्र खुलेगे बाल एवं शिशु गृह- डॉ राघवेंद्र शर्मा

आयोग अध्यक्ष ने किया सीडब्लूसी का निरीक्षण

शिवपुरी- मप्र बाल सरंक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा ने आज जिला बाल कल्याण समिति कार्यालय का निरीक्षण कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समिति औऱ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस अबसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ अजय खेमरिया, सदस्य श्री आलोक इंदौरिया, श्रीमती सरला वर्मा,अनुज दुबे सहित डीपीओ ओपी पांडे,बाल सरंक्षन अधिकारी आशीष अग्रवाल, सहित आईसीपीएस के कर्मचारी मौजूद रहे।आयोग अध्यक्ष डॉ शर्मा ने पॉक्सो एक्ट की तहत दर्ज  होने वाले सभी प्रकरण की सूचना अनिवार्य रूप से बाल कल्याण समिति को दिए जाने के प्रावधान धारा 19 (6) की जानकारी देते हुए कहा कि इस सेक्शन का जिले में कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। इस संबन्ध में समिति को आवश्यक पत्र वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखने के निर्देश भी दिए। समिति ने शिबपुरी जिले में  बाल ग्रह, शिशु गृह औऱ खुला आश्रय गृह न होने के कारण किशोर अधिनियम के तहत सरंक्षण के पात्र बालकों के सरंक्षण में आ रही दिक्कतों के बारे में आयोग अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया इस पर डॉ शर्मा ने तत्काल विभाग के अधिकारियों से शिवपुरी जिले के लंबित प्रस्तावों  को तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए,डॉ शर्मा ने   कहाकि शिवपुरी जिले में शीघ्र ही बाल ग्रह की शुरआत होगी।डॉ शर्मा ने समिति औऱ अधिकारियों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत जागरूकता के काम को उच्च प्राथमिकता  पर लेने के निर्देश भी दिये।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!