Press "Enter" to skip to content

पिता एवं उसके मित्र से भागकर बचाई बेटी ने अपनी इज्जत, छेड़छाड़ का केस दर्ज

शिवपुरी। एक कलियुगी पिता ने पिता-पुत्री के रिश्ते को अपनी हैवानियत से कलंकित कर दिया है। आरोपी पिता स्वयं एवं उसका मित्र बेटी पर ही अवैध संबंध बनाने का आरोप डालते थे। पुत्री की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राधा रमण मंदिर के पास रहने वाली एक युवती सीमा (परिवर्तित नाम) के साथ उसका पिता रामसिंह (परिवर्तित नाम) शारीरिक संबंध बनाना चाहता था, साथ ही पिता अपने मित्र मुकेश परिहार निवासी लुधावली के साथ सोने के लिए भी कहता था। दोनों की करतूतों से आये दिन युवती परेशान और अपनी इज्जत बचाते हुए गुना भाग गई, जहां उसने एक शिकायती आवेदन गुना के केंट थाने में दिया। गुना पुलिस ने शून्य पर कायमी करते हुए असल कायमी के लिए मामले को देहात थाना भेज दिया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी पिता एवं उसके मित्र के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!