Press "Enter" to skip to content

अलका त्रिवेदी को सौंपा कोलारस बीएमओ का प्रभार, पोर्टल पर जानकारी अपलोड न करने के चलते बीएमओ आर्य को हटाया

शिवपुरी। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने कोलारस बीएमओ डॉ. हरीश आर्य को कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के प्रकरणों को पोर्टल पर दर्ज न करने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस अवधि के दौरान भी कोलारस बीएमओ ने पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की, जिससे मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित नहीं किया जा सका। जिसके चलते कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से कोलारस बीएमओ डॉ. हरीश आर्य को बीएमओ पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर डॉ. अलका त्रिवेदी को बीएमओ कोलारस का प्रभार सौंपा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!