
शिवपुरी। जिले रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव 20 वर्षीय युवती का बीते वर्ष अपने पति से तलाक हो गया था। पति से तलाक होने के बाद युवती गांव के ही संत्रेश पुत्र रामजीलाल ओझा के संपर्क आ गई। संत्रेश ने युवती से शादी करने की बात कही इसके बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद संत्रेश ने युवती के साथ एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। बीते रोज युवती ने संत्रेश से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। युवती ने घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है।










Be First to Comment