Press "Enter" to skip to content

यशोधरा राजे के शिवपुरी से चुनाव लडऩे के मिले संकेत, अटकलों पर लगा विराम

शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से यशोधरा राजे के चुनाव न लडऩे की अटकलों को आज उस समय विराम लगा जब भाजपा नगर मंडल की बैठक में यशोधरा राजे ने स्वयं अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि अभी तो में आपकी विधायक हूं और कल भी रहूंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वह मेहनत करें जिससे जीत का अंतर 40 हजार से कम न हो। हालांकि यशोधरा राजे यह जोडऩा नहीं भूली कि इस विषय में पार्टी और संगठन निर्णय लेगी और वह इस निर्णय का पालन करेंगी। 
भाजपा नगर मंडल की मतदान केन्द्र पालक संयोजक की बैठक  यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य अतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, राज्ममंत्री राजू बाथम, विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, माखनलाल राठौर, तेजमल सांखला, ओमप्रकाश शर्मा, विमलेश गोयल, अशोक खंडेलवाल, हेमंत ओझा, विष्णु जैमनी, मंजूला जैन के विशिष्ठ अतिथ्य एवं नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में यशोधरा राजे सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को आव्हान किया कि इस बार शिवपुरी जिले की सभी पांचों सीटों पर भाजपा का झंडा फहराना है तथा संभाग में भी हम कांग्रेस का सफाया करेंगे। गुना-शिवपुरी, ग्वालियर राजमाता की कर्मभूमि है और यहां से भाजपा को बड़ी जीत दिलाकर प्रदेश में भाजपा की जीत का संदेश देना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जनआर्शीवाद यात्रा के संभाग सहप्रभारी नरेंद्र बिरथरे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पहुंचकर चुनाव की लड़ाई को लडऩा है। हमारा मतदान संयोजक ही नेता विधायक और मंंत्री होता है। मतदान संयोजक सिर्फ तीन महिने अपने परिवार के अन्य कार्यो के साथ-साथ पार्टी के लिए भी समय दे और मतदाताओं से जीवंत जनसम्पर्क रखे। मुख्यमंत्री की जनआर्शीवाद यात्रा के पूर्व प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन होना है। जिससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐतिहासिक स्वागत हमारे शहर में हो सके। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से भाजपा के कार्य में जुट जाना चाहिए। हमारे पास केन्द्र और राज्य सरकार की सैकड़ों जनहितैषी योजनाएं हैं। जिनके माध्यम से मतदाताओं के बीच पहुंचकर हमें 2018 में भाजपा की सरकार बनाना है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!