Press "Enter" to skip to content

पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर लगाई थी पति ने फाँसी

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज में रहने वाले दीपक राय ने विगत 23 अप्रैल को अपने घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच विवेचना प्रारंभ कर दी थी। पुलिस द्वारा जाँच के दौरान स्पष्ट हुआ कि दीपक राय को उसकी पत्नी अंजना राय प्रताडि़त करती थी। पत्नी द्वारा पति के साथ रोज झगड़ा किया जाता था। अंजना द्वारा ताने मारे जाते थे कि तू मर जा जिससे मैं दूसरी शादी कर लूंगी। पत्नी की रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर ही दीपक राय ने फांसी लगाई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!