Press "Enter" to skip to content

अबैध कोचिंग सेंटरों पर क्यों नही हो रही कार्यवाही

कोलारस।
कोलारस से लेकर ग्रामीण अंचलो में आज कल कोचिंग सेन्टरो का फैशन सा चल गया
है। जगह जगह किराये की दुकानो में कोचिंग सेन्टर चलाये जा रहे है। जबकि इन
पर रजिस्टेशन तक मौजूद नही है। और तो और शासकीय शिक्षको द्वारा कोचिंग
सेन्टरो का संचालन तक किया जा रहा है नगर में सदर बाजार, एप्रोच रोड, ए बी
रोड मानीपुरा, कॉलेज रोड, स्टेशन रोड सहित अनेक स्थानो पर अबैध कोचिंग
सेन्टर चलाये जा रहे है। इन सेन्टरो पर छात्र छात्राओ को एक साथ विठाया
जाता है। अनेक बार छेड छाड की  घटनायें तक घटित हो चुकि है। परन्तु इसके
बाबजूद भी न तो इन कोचिंग सेन्टरो पर  कार्यवाही की जा रही है। और न ही
इनके रजिस्टेशन देखे जा रहे है। पहली कमी तो यह दिखाई देती है कि एक छोटी
किराये की दुकान में कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। न पीने के पानी की
व्यवस्था और न ही पार्किंग इसके बाबजूद भी प्रति माह छात्रो से रूपयें
बसूले जा रहे है। इस समय कॉलेज रोड पर कोचिंग सेन्टर खोलने की होड सी मची
हुई है। शिक्षा विभाग आखिर क्यो इन पर कार्यवाही नही कर रहा। रंगीन आकार्षक
वैनर पोस्टर छपवा कर छात्रो को अपनी अपनी कोचिंगो में भरपूर सुविधा का
बादा कर छात्रो को कोचिंगो पर बुलाया जा रहा है। और अनेक कोचिंग सेन्टर
संचालित करने बाले संचालक अनुभवी न होकर कोचिंगो का संचालन बेधडक कर रहे है
और छात्रो के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड कर रहे है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!