मच्छर भगाते समय महिला के ऊपर गिरा जलता कपड़ा

शिवपुरी। नरवर क्षेत्र के ठाठी गांव में गुरुवार की देर शाम मच्छर भगाते समय जलता हुआ कपड़ा ऊपर गिर गया जिससे महिला झुलस गई। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के अनुसार चंद्रा जाटव उम्र 35 वर्ष पत्नी महेश जाटव निवासी ठाठी अपने घर में लकड़ी में कपड़ा बांध कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर अपने घर के मच्छर भगा रही थी। तभी कपड़ा लकड़ी से निकलकर महिला के ऊपर आ गिरा जिससे महिला झुलस गई। महिला के आग में 35 से 40 फीसदी झुलस जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरवर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।