Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में डेंगू के कहर से मुस्कान सहित आधा दर्जन की मौत, हम्माल मोहल्ला में हर घर में मिला लार्वा

हम्माल मोहल्ला में हर घर में मिला लार्वा

शिवपुरी। शहर में डेंगू का डंक लगातार पैर पसार रहा है। अब तक 115 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है जबकि रामबाग कॉलोनी की महिला, हम्माल मोहल्ले की 14 वर्षीय मुस्कान पुत्री मुख्त्यिार, मनियर की एक बेटी, फतेहपुर में एक व्यक्ति सहित अभी तक करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। सनसनी फैली तो स्वास्थ्य अमला हरकत में आ गया और गुरुवार को अमले ने हम्माल मोहल्ला, वार्ड 3, 1, 20, 37, 38, 32, 10 सहित कुछ अन्य इलाकों में लार्वा विनष्टीकरण अभियान चलाया। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने अपने हाथों से घरों में कूलर और मटकों में लार्वा चैक किया और उन्हें लार्वा नजर आया तो घर के मालिक को न सिर्फ समझाईश दी बल्कि तत्काल लार्वा नष्ट कराया। इस दौरान 600 घरों के पानी परीक्षण में 85 घरों में लार्वा पाया गया। इनमें से 75 घरों में पूरी तरह से लार्वा नष्ट कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा एवं मलेरिया अधिकारी लालजू शाक्य ने बताया कि लोगों को समझाईश दी जा रही है कि वे डेंगू से सतर्क रहें और आवश्यक सभी इंतजाम करें। आवश्यकता पडऩे पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं और सुरक्षित रहें।

दोबारा मिला लार्वा तो 500 का जुर्माना

कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने डेंगू को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लगातार क्षेत्र में लार्वा नष्ट करें। हरदिन की रिपोर्ट दी जाए। जिला अस्पताल में तत्काल प्रभाव से डेंगू की जांच शुरू हो गई है। बीती रात नपा के 14 कर्मचारियों का वेतन भी सर्वे में लापरवाही को लेकर काटे जाने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं। जिन घरों में दोबारा से लार्वा पया जाएगा उनके विरूद्घ 500 रुपए का जुर्माना किया जाएगा। इसके अलावा नगर में जागरूकता के लिए लाउड स्पीकर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है वहीं फोगिंग मशीन भी चलाई जा रही है।

क्या कहते हैं शहरवासी

  • न तो तो हमारी वार्ड मेम्बर सुनते हैं और न ही आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आती। हमारे मोहल्ले में एक दर्जन लोग बीमार हो गए जिसमें एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। मोहल्ले के अंदर भी खतरा मंडरा रहा है। हर घर में लार्वा पाया जा रहा है। 

अनवर हुसैन, निवासी हम्मला मोहल्ला

  • छोटी बहन का डेंगू की चपेट में इंतकाल हो गया, उसकी प्लेटें कम होने से मौत हो गई। जिला अस्पताल से हमें सहायता नहीं मिली, वहां बहुत परेशान करते हैं इधर-उधर घुमाते रहते हैं कभी यहां जाओ कभी वहां जाओ। नगरपालिका एवं स्वास्थ्य की टीम द्वारा कोई छिड़काव नहीं किया, जब बहन का इंतकाल हो गया तो हमें शिकायत की उसके बाद दवा का छिड़काव किया गया। 

मोहिन खान

  • सर्वे के दौरान सारे घरों में लावा है। हमारे वार्ड में सात-सात दिन में पानी आता है जिसके कारण हमें पानी को स्टोर करके रखना पड़ता है। यदि हमें एक दिन छोड़कर पानी मिले तो यह स्थिति न बने। 

श्याम खंडेलवाल

क्या कहते हैं अधिकारी

  • शिवपुरी में लार्वा मिल रहा है। माधवचौक चौराह से लेकर एबी के पश्चिमी भाग में क्षेत्र में डेंगू के मरीज देखने को मिल रे हैं। हमने 16 टीमें बनाई हैं जिनके द्वारा सतत रूप से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। हमारे संजय ऋषीश्वर सहित तीन अधिकारी टीमों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मैं भी घूम-घूमकर टीमों पर नजर बनाए हुए हूं। डेंगू कोई घातक बीमारी नहीं है इसके लिए लोगों को जागरुक होना आवश्यक है। सिर्फ हमें यह देखना होगा कि उचित समय पर उचित उपचार मिल जाए क्योंकि यह वारयल डिसीज है और वायरल डीजिस खुद व खुद ठीक हो जाती है। अगर ध्यान रखा जाए।
  • शिवपुरी में समुचित इलाज की व्यवस्था न होने पर ग्वालियर रैफर की बात कर जबाव देते हुए कहा कि मुझे आईटीबीपी से शिकायत मिली कि उनके जवानों को ग्वालियर रैफर किया गया है, लेकिन जब मैंने सिविल सर्जन से बात की तो उन्होंने बताया कि आईटीबीपी के लोगों ने खुद ग्वालियर रैफर करने के लिए दबाव बनाया था। इसके अलावा अभी अस्पताल में चार लोग भर्ती हैं वह भी ग्वालियर रैफर करने के लिए अड़े हुए हैं। जिला अस्पताल में डेंगू से उपचार की पूर्ण सुविधा उपलब्ध हैं। 

एएल शर्मा, सीएमएचओ शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!