भीकम और दुर्गेश ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

शिवपुरी। बैराड़ के ग्राम बागौदा में बीते रोज दो आरोपी भीकम रावत व दुर्गेश रावत ने एक नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर बारी-बारी से दुष्कर्म कर दिया। जिसकी शिकायत पीडि़त बालिका ने शिवपुरी कोतवाली में दर्ज कराई। जहां कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शून्य पर कायमी कर असल कायमी हेतु बैराड़ थाने को प्रकरण स्थानांतरित कर दिया है।