
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑफीसर कॉलोनी में स्थित जेएमएफसी महोदय के घर पर अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया। चोर न्यायाधीश के निवास से टिल्लू पंप चोरी कर ले गया। घटना 22 से 25 जून के बीच घटित हुई। न्यायालय के भृत्य भगवान सिंह पुत्र प्यारेलाल किरार की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment