Press "Enter" to skip to content

ट्रेक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत, धान के लिए कर रहा था खेत तैयार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगौरा में रविवार दोपहर करीब 3 बजे अवतार सिंह पुत्र खुमान सिंह गुर्जर उम्र 22 वर्ष अपने खेत में ट्रेक्टर चला रहा था। बताया जा रहा है कि खेत में पानी भरा हुआ था और अवतार सिंह धान के लिए उसे मचा रहा था तभी अचानक ट्रेक्टर के पीछे के पहिए जमीन में धंसक गए जिससे ट्रेक्टर आगे से उठा और पलट गया। जब तक आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तब तक ट्रेक्टर की चपेट में आने से अवतार सिंह गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से अवतार सिंह के शव को बाहर निकाला। फिलहाल

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!