Press "Enter" to skip to content

दो युवकों को बस ने मारी टक्कर, जा रहे थे शादी के कार्ड बांटने

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम आमरा में बाइक पर जा रहे दो युवकों को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक नीतेश प्रजापति पुत्र हरनाम सिंह और अमरजीत प्रजापति पुत्र बद्री निवासी बिजरौनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार नीतेश प्रजापति और अमरजीत प्रजापति आमरा गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। तभी आमरा गांव के पास सामने से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामला कायम कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!