
शिवपुरी। पोहरी कस्बे की शिवकॉलोनी में रहने वाले बंजारों के यहां मंजू धाकड़ निवासी उपसिल थाना का आना जाना था। इस दौरान उसने एक युवक रामबाबू (परिवर्तित नाम) से दोस्ती की। इसके बाद मंजू उसके डेरा पर आता रहता था। बताया जाता है कि दोनों पार्टियां किया करते थे इसलिए अक्सर मंजू का रामबाबू के घर आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान मंजू ने रामबाबू की नाबालिग बहन से नजदीकियां बढ़ा लीं। बताया जा रहा है कि कल मंजू ने रामबाबू की बहन से 11 बजे के करीब फोन पर बात की। इसके बाद से रामबाबू की बहन अचानक गायब हो गई। परिजनों को संदेह है कि मंजू ही उनकी बेटी को भगाकर ले गया है। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने मंजू के खिलाफ अपहरण एवं पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।







Be First to Comment