Press "Enter" to skip to content

संगठन शक्ति है यादव समाज की एकजुटता : प्रधान महासचिव दामोदर यादव

*मप्र यादव महासभा की प्रथम जिला बैठक आयोजित*
शिवपुरी- मप्र में यादव महासभा अपनी संगठन शक्ति के अनुरूप ही समाज की अमिट पहचान के रूप में जानी जाती है और जिला मुख्यालय से लेकर जनपद और ग्रामीण स्तर तक हमें एकत्रित होकर अपनी संगठन शक्ति को बनाए रखना होगा तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें, राजनैतिक रूप में हमारी सक्रिय भागीदारी हो और सामाजिक रूप से हमारा हर क्षेत्र में जुड़ाव हो इसके लिए आवश्यकता है यादव समाज का एकजुह होना, इसलिए अभी से सभी यादव समाज के लोग एकत्रित हों और संगठन के रूप में अपनी शक्ति को प्रदर्शित करें ताकि हमें हरेक क्षेत्र में अपना प्रतिनिधित्व मिल सके। उक्त उद्गार प्रकट किए मप्र यादव महासभा के प्रधान महासचिव दामोदर यादव ने जो स्थानीय होटल ठाट-बाट में जिला मुख्यालय शिवपुरी पर आयोजित यादव समाज की प्रथम जिला बैठक को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन मप्र यादव महासभा के नवीन जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव बंटी भैया द्वारा आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठजनों और मप्र यादव महासभा के पदाधिकारियोंके मार्गदर्शन में जिला कार्यकारिणी गठित की जिसकी शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। इसके अलावा मनोनीत पदाधिकारियों का मंच से प्रधान महासचिव द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस जिला बैठक की अध्यक्षता कल्याण सिंह यादव (बंटी) जिला अध्यक्ष यादव महासभा शिवपुरी ने की एवं शिवपुरी जिले की एवं ब्लॉकों की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। बैठक में प्रधान महासचिव दामोदर यादव ने कहा की पूरे जिले एवं ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत तक का गठन कर पूरे ब्लॉकों में यादव महासभा के कार्यक्रम होने चाहिए। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव टीआई (जिला उपाध्यक्ष यादव महासभा)ने  यादव समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प दिलाया। बैठक में विशिष्ट अतिथि रामवीर यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, राम सिंह यादव प्रदेश महासचिव, बलराम यादव प्रदेश महासचिव, विजय यादव प्रदेश सचिव, राम सिंह यादव प्रदेश सचिव, अशोक यादव प्रदेश सचिव, श्रीमती राजकुमारी यादव प्रदेश सचिव महिला यादव महासभा, छन्दिराम यादव प्रदेश सचिव युवा थे। जिला बैठक में शिवपुरी जिले के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!