गीता पब्लिक स्कूल की छात्राओं के परफॉर्मेंस से खुश होकर एक को साइकिल तो दूसरी को किताबें की भेंट

शिवपुरी। शहर के जाने-माने समाजसेवी लॉयन सौरव सांखला के द्वारा गीता पब्लिक स्कूल की

  कक्षा 10 की छात्रा वंशिका केलकर  को 2 अक्टूबर को लायंस क्लब साउथ के प्रोग्राम में मन की शुद्धता पर दी गई स्पीच से खुश होकर उसे भेंट स्वरूप  4500 मूल्य की एटलस  साइकिल भेंट की ब छात्रा पलक रघुवंशी को कक्षा 6 में उसके शानदार एकेडमिक परफॉर्मेंस के लिए कक्षा सात की 4500 मूल्य की किताबें भेंट की इसे पाकर दोनों ही छात्राएं बहुत खुश हुई। इस अवसर पर लायंस सौरव सांखला के साथ लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के प्रेसिडेंट मिस्टर महिपाल अरोड़ा व स्कूल स्टाफ उपस्थित था।