Press "Enter" to skip to content

सिंधिया के खिलाफ मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति और कहां सीएम मांगे माफी


सिंधिया ने पिछोर की सिंचाई परियोजना का नहीं किया विरोध: जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव

शिवपुरी। पिछोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि सिंधिया ने 2208 करोड़ की सिंचाई परियोजना में अड़ंगे लगाए थे। श्री यादव ने कहा कि  सिंधिया परिवार विकास और प्रगति के लिए हमेशा समर्पित रहा है। सच्चाई तो यह है कि इस योजना की संकल्पना को कांग्रेस के समय बढ़ाया गया लेकिन पिछले 15 वर्षों में भाजपा के शासनकाल में इसको ठंडे बस्ते में डाल डाल दिया गया। श्री यादव ने कथित रूप से गलत बयानी के लिए मुख्यमंत्री से क्षमा मांगने की भी मांग की है।
प्रेस को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि आज जब चुनाव का समय आ गया तो जनता को बरगलाने के लिए झूठा शिलान्यास करने का नाटक किया है। यदि मुख्यमंत्री को पिछोर क्षेत्र की जनता की इतनी ही चिंता थी तो पिछले 15 वर्षों से भाजपा सरकार क्या कर रही थी। 15 वर्ष का समय बहुत लंबा समय होता है सरकार की यदि सकारात्मक मंशा होती तो एक क्या कई सिचाई परियोजना अब तक पूरी हो चुकी होती।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!